कुम्हारी टोल बंद करने पर 2026 के बाद होगा विचार: केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान

दुर्ग। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कुम्हारी टोल प्लाजा नियमों के तहत संचालित है और वहां ट्रैफिक जाम जैसी कोई गंभीर स्थिति नहीं है।

गडकरी ने कहा कि यातायात को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए टोल प्लाजा पर जल्द ही मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम के तहत वाहन बिना रुके निकल सकेंगे, जिससे यात्रा का समय घटेगा और ईंधन की बचत होगी।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दुर्ग-रायपुर-औरंगाबाद बायपास का निर्माण कार्य जारी है, जिसकी कुल लंबाई 92 किलोमीटर है। यह बायपास जून 2026 तक पूरा होने की संभावना है। बायपास बनकर तैयार होने के बाद कुम्हारी टोल को बंद करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सामने रखते हुए इसकी वैधता और उपयोगिता पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि टोल से आम जनता को अनावश्यक परेशानियां हो रही हैं।

गडकरी ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार जनता की सुविधा को प्राथमिकता देती है और भविष्य में परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, तकनीकी समाधान से टोल पर आवागमन को सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई