धमतरी में बिना हेलमेट चलाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 60 लोगों पर चालानी कार्रवाई

धमतरी। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह अभियान 1 अगस्त से 2 अगस्त 2025 तक चला, जिसमें रुद्री चौक और जनपद तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सघन चेकिंग की।

इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए गए 60 लोगों पर चालान किया गया। हैरानी की बात यह रही कि इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिन पर भी नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई। दोनों पुलिसकर्मियों को चालान के साथ-साथ स्पष्टीकरण नोटिस भी दिया गया।

यह सख्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई ताकि यह संदेश दिया जा सके कि यातायात नियम सभी के लिए एक समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।

ट्रैफिक पुलिस ने सभी चालकों को आगे से नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है और चेतावनी दी है कि आगे नियम तोड़ने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button