सड़क पर छोड़े गए मवेशियों पर हुई कार्रवाई, दो मालिकों पर FIR दर्ज

बिलासपुरहाईकोर्ट के पास सड़क पर कई मवेशी बेसहारा घूमते पाए गए, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेज दिया।

सीएमओ भारती साहू ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। सड़क पर बैठे मवेशियों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिस पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया।

एक अगस्त की रात नगर पालिका को सूचना मिली कि हाईकोर्ट के सामने हाईवे पर कुछ मवेशी घूम रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची और मवेशियों को पकड़ लिया। उनके कान में लगे टैग से मालिकों की पहचान हुई।

जांच में सामने आया कि सकरी निवासी बहोरन यादव और बिरकोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव ने अपने मवेशियों को खुला छोड़ दिया था। इसके चलते सड़क पर हादसे का खतरा बना हुआ था।

सीएमओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों मवेशी मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी जो मवेशी खुले में छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई