SIMS बिलासपुर में डॉक्टरों को गंदे पैकेट में खाना, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

बिलासपुर। SIMS मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों को गंदगी भरे माहौल में पॉलिथीन पैकेट में खाना मिलने की खबर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने मामले में सिम्स के डीन से जवाब मांगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों और डॉक्टरों का खाना पॉलीथीन पैकेट में हॉस्टल के बाहर वाहन पार्किंग शेड में रखा जाता है। डिलीवरी बॉय को हॉस्टल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होने के कारण खाना गंदगी और धूल के बीच बाहर ही छोड़ दिया जाता है। हर पैकेट पर उस छात्र या डॉक्टर का नाम लिखा होता है, जिसके लिए खाना होता है।

हालांकि सिम्स के मेस में रोज खाना बनता है, लेकिन खाने की गुणवत्ता खराब होने की वजह से छात्र बाहर से खाना मंगाना पसंद करते हैं।

सिम्स के मुख्य वार्डन ने बताया कि मेस का संचालन कॉलेज प्रबंधन नहीं बल्कि एक समिति करती है। छात्र चाहें तो मेस का खाना ले सकते हैं, लेकिन बाहर का खाना मंगवाने पर सुविधा की कमी है।

हाईकोर्ट ने डीन को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले हलफनामा दाखिल कर बताएं कि छात्रों के खाने की बेहतर व्यवस्था के लिए क्या वैकल्पिक कदम उठाए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button