रायपुर: बीजेपी में जल्द होगा कैबिनेट और संगठन विस्तार, दिल्ली में हो रही अहम बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी जल्द ही कैबिनेट और संगठन का विस्तार करने जा रही है। पार्टी के कई नेताओं ने इसके संकेत दिए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हुए हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले किरण सिंह देव ने बताया कि पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें वे हिस्सा लेंगे। इस बैठक के बाद प्रदेश संगठन का विस्तार जल्द किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले 20 दिनों के भीतर कैबिनेट और संगठन दोनों का विस्तार हो सकता है। दो नए मंत्रियों की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी भी बनाई जाएगी। इसमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री शामिल होंगे।

हालांकि, प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी के ऐलान में अब तक देरी हो रही है। इससे पहले पार्टी ने निगम-मंडलों में करीब 20 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी दी है।

अब संगठन के बाकी पदों को भरने की तैयारी की जा रही है, जिससे पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को और बढ़ाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई