बिलासपुर: एक साल से फरार ठग पूर्व आरक्षक गिरफ्तार, ₹2.5 लाख और कार ठगने का आरोप

बिलासपुरसरकंडा थाना पुलिस ने एक साल पुराने ठगी के मामले में आरोपी पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर ₹2.5 लाख और एक कार ठगने का आरोप है।

पीड़ित आदित्य श्रीवास्तव ने 3 फरवरी 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि श्रीकांत मार्को ने उसे भरोसे में लेकर कहा था कि उसकी टाटा जेस्ट कार को पीएचई विभाग में किराए पर लगवाएगा और अच्छा मुनाफा दिलाएगा। इस झांसे में आकर आदित्य ने उसे ₹2.5 लाख नकद और कार दे दी।

लेकिन न तो कार किसी काम में लगाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। इसके बाद आदित्य ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने श्रीकांत के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

श्रीकांत घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। 30 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर बंधवापारा लौटा है। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया।

पूछताछ में श्रीकांत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई