युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नही किए गए शिक्षको का रोका जायेगा वेतन…

बिलासपुर
जिले में शिक्षक युक्तियुकतकरण हुए एक माह बीत गया है। इसके बाद भी अतिशेष शिक्षको ने नए स्कूलों में ज्वॉइनिंग नहीं दी । इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही । इसको ध्यान रखते हुए कलेक्टर ने पदभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया । इसके बाद ब्लॉकों से सूची मंगाई जा रही है। शासन के आदेश पर जिले में शिक्षको का युक्तियुक्तकरण किया गया।इसमें सरकारी स्कूलों में आवश्यकता से अधिक कार्यरत करीब 750 व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों को रिक्त स्थलों में काउंसिलिंग के माध्यम से पोस्टिग दी गई। जिसमे से क़रीब 200 शिक्षको ने पदभार ग्रहण नही किया..
शहर और आसपास स्कूलों में पदस्थ कई शिक्षकों को दूरदराज के स्कूल मिले है। जहां उन्होंने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया है। इनमे से कई उनके साथ त्रुटिपूर्ण युक्तियुक्तकरण किए जाने के विरोध में हाईकोर्ट पहुंच गए है।जहां उनका प्रकरण विचाराधीन है। इसी तरह कई शिक्षक अभी भी फिर से पुराने स्थानों में वापसी का जुगाड़ लगा रहे है। इसमें से कुछ शिक्षक शिक्षा अधिकारियों की मेहरबानी से बैकडोर वापस भी आने लगे है। इस तरह के जिले में कई मामले सामने आ चुके है। जिले के करीब दो शिक्षकों ने अभी तक नए पदस्थापना वाले स्कूलों में ज्वॉइन नहीं किया है। इस विषय में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने बताया की जिन शिक्षको के द्वारा ज्वाइनिंग नही किया गया है उनका वेतन रोका जायेगा..
हालांकि, यह आदेश उन शिक्षकों पर लागू नहीं होगा जिन्हें उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत प्राप्त है। इस निर्णय की जानकारी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को दे दी गई है..





