जबलपुर से रायपुर तक चलेगी पहली इंटरसिटी ट्रेन, जाने तारीख…

रायपुर/जबलपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, जबलपुर और रायपुर की दुरी अब कम होने वाली है क्यूंकि 3 अगस्त से पहली इंटरसिटी ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। जहाँ हर दिन जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होकर, ये ट्रेन करीब 8 घंटे का सफर तय करके दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर रायपुर पहुंचेगी।

जी हां अब रेलवे ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। जबलपुर मंडल ने ट्रेन संचालन की तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं।
ट्रेन जबलपुर से चलकर सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मदन महल पहुंचेगी और 6:12 पर रवाना होकर बालाघाट और गोंदिया होते हुए रायपुर पहुँचेगी।

कोच की बात करें तो, इस इंटरसिटी में कुल 15 अत्याधुनिक एलएचबी कोच होंगे। जिसमें एक एसी चेयर कार, 4 आरक्षित सेकेंड क्लास कोच, 8 सामान्य कोच, एक एसएलआर और एक जनरेटर कोच शामिल हैं

रक्षाबंधन से पहले इस ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि फिलहाल इस रूट पर सिर्फ अमरकंटक एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन है, और उसमें टिकटों के लिए भारी मारामारी चल रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई