सुकमा मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, तीन जवान घायल

सुकमा: सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादी गतिविधियों की पुख्ता सूचना पर DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

मुठभेड़ सुबह से रुक-रुक कर चलती रही, जिसमें अंततः एक वर्दीधारी माओवादी मारा गया। मृत नक्सली की पहचान गोगुंडा निवासी कोटला गंगा के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बरामद सामग्री: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिनमें शामिल हैं:

BGL लॉन्चर राइफल

BGL सेल व कॉटेज

वायरलेस सेट

डेटोनेटर

जिलेटिन रॉड

कोर्डेक्स वायर

बिजली के तार

पिट्ठू

नक्सली दस्तावेज

जवान घायल:

इस अभियान के दौरान एक प्रेशर IED ब्लास्ट में DRG के तीन जवान घायल हो गए। सभी को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

IG की चेतावनी और अपील:

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक व मौसमीय परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षाबल बस्तरवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेने की अपील की, साथ ही चेताया कि ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई