छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज, बजट घोषणाओं व श्रमिकों के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में बजट की कुछ घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ श्रमिकों और युवाओं के हित में कई नीतिगत फैसलों की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 1 मई मजदूर दिवस को ध्यान में रखते हुए मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के संबंध में भी नीतिगत फैसला लिए जाने की उम्मीद है। बैठक में राज्य में ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने पर भी चर्चा हो सकती है, जैसा कि मध्यप्रदेश में हाल ही में लागू किया गया है।

पिछली कैबिनेट बैठक में युवाओं और व्यापारियों के हित में बड़े फैसले लिए गए थे। राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस करने का निर्णय लिया था, जिससे गंभीर उम्मीदवारों को लाभ होगा। वहीं छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए पुराने वैट बकाया माफ किए गए थे, जिससे 40 हजार से अधिक व्यापारी लाभान्वित होंगे।

इसके अलावा फैशन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में NIFT (राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान) के नए कैंपस की भी मंजूरी दी गई थी। साथ ही जैविक अपशिष्ट से बायो-CNG उत्पादन, सहकारी शक्कर कारखानों से शक्कर खरीद, और BEML को हैवी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन आबंटन जैसे निर्णय भी लिए गए थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई