स्वास्थ्य मंत्री ने किया बंजारीडाड अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से सीधे की बातचीत

मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था, डॉक्टरों की उपस्थिति और इलाज की गुणवत्ता का जायज़ा लिया।

मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और यह भी पूछा कि उन्हें इलाज और सुविधाएं कैसी मिल रही हैं। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ,जैसे डॉक्टर्स, नर्स और अन्य कर्मचारियों से भी संवाद किया और सभी को मरीजों की देखभाल में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और बेहतर

मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज और सुविधाएं मिलें। इसके लिए सरकारी अस्पतालों की सेवाओं में लगातार सुधार और विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता के साथ-साथ सफाई और दवा उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि जनता को भरोसेमंद और बेहतर इलाज मिल सके।

यह दौरा स्थानीय लोगों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है कि सरकार आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है और मौके पर जाकर खुद हालात का जायजा ले रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई