जशपुर: मुख्यमंत्री की पहल से शुरू हुई एयर एनसीसी स्क्वाड्रन, युवाओं को मिलेगा करियर बनाने का मौका

जशपुर। जिले के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें अपने ही जिले में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) के ज़रिए एयर फोर्स में करियर बनाने का सुनहरा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एयर एनसीसी स्क्वाड्रन की शुरुआत हो गई है। यह छत्तीसगढ़ की तीसरी एयर स्क्वाड्रन है।

इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री साय ने स्कूल के 25 होनहार बच्चों को एनसीसी कैडेट का बैच पहनाकर पंजीयन की शुरुआत की। इन 25 बच्चों में 13 बालिकाएं और 12 बालक शामिल हैं। उन्होंने सभी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विंग कमांडर विवेक कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री की कोशिशें रंग लाईं

मुख्यमंत्री ने पिछले एनसीसी दिवस पर रायपुर के अलावा दूसरे हवाई पट्टी वाले शहरों में भी एयर स्क्वाड्रन शुरू करने की बात कही थी। अब तक रायपुर में ही एयर एनसीसी की सुविधा थी, लेकिन अब जशपुर की आगडीह हवाई पट्टी को भी प्रशिक्षण के लिए मंजूरी मिल गई है। मार्च महीने में यहां एक माइक्रोलाइट विमान भेजा गया, जिससे करीब 100 कैडेट्स को उड़ान का अनुभव भी कराया गया।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

मुख्यमंत्री खुद प्रशिक्षण स्थल पहुंचे और कैडेट्स से बातचीत कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। कैडेट्स ने उन्हें विमान से जुड़ी कई तकनीकी बातें भी बताईं।

एनसीसी कैडेट्स को मिलेंगे करियर के बेहतर मौके

जशपुर की एयर स्क्वाड्रन खास है क्योंकि इसमें एम्स, एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र भी कैडेट के रूप में शामिल हैं। एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट धारकों को सेना में भर्ती, एयरफोर्स ट्रेनिंग, और अन्य सुरक्षा बलों में प्रवेश के बेहतर मौके मिलते हैं।

UPSC और SSB इंटरव्यू के माध्यम से सेना में 25 सीटों का मौका

SSC के जरिए 50 सीटें, जिसमें UPSC जरूरी नहीं है

लड़कियों के लिए 20 सीटें आरक्षित

एयरफोर्स के ट्रेनिंग कोर्स में 10% सीटें एनसीसी कैडेट्स के लिए आरक्षित

पैरामिलिट्री भर्ती में 2 से 10 बोनस अंक

कई उद्योगों में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट धारकों को नौकरी में प्राथमिकता

यह पहल जशपुर जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जिससे वे भविष्य में देश की सेवा के साथ-साथ एक शानदार करियर भी बना सकेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई