महासमुंद जिले में अब तक 439.3 मिमी औसत बारिश, पिथौरा में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज

महासमुंद। जिले में इस साल मानसून की अच्छी शुरुआत हुई है। 1 जून 2025 से 25 जुलाई तक जिले में औसतन 439.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। तहसीलवार आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश पिथौरा तहसील में हुई है, जहां अब तक 575 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इसके बाद सरायपाली में 504.8 मिमी, बसना में 484.2 मिमी, बागबाहरा में 373.3 मिमी और महासमुंद में 372.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, कोमाखान तहसील में सबसे कम 326 मिमी बारिश हुई है।
आज 25 जुलाई को जिले में औसतन 18.5 मिमी बारिश हुई। तहसीलवार देखें तो बसना में सबसे ज्यादा 49.1 मिमी, सरायपाली में 34.6 मिमी, पिथौरा में 25.1 मिमी, महासमुंद में 2.2 मिमी और बागबाहरा में सिर्फ 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बारिश के ये आंकड़े कृषि कार्यों के लिहाज से राहत देने वाले हैं और आने वाले दिनों में और अच्छी वर्षा की उम्मीद जताई जा रही है।





