छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की हुई तैयारी, खंगाले जा रहे है रिकॉर्ड, जानिए पूरा मामला?

सरकारी नौकरी में आने के बाद बिना कारण छुट्टी मनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है. सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थायी छुट्टी करने की तैयारी की है, जिसके लिए हाई स्पीड में ऐसे कर्मचारियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, जो काम पर कम, छुट्टी पर अधिक रहते हैं.

कलेक्टर ने विभागों से 3 दिन के भीतर मांगी अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची

राज्य शासन के निर्देशानुसार लंबे समय से कार्य में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी विभागों से 3 दिवस के भीतर विस्तृत जानकारी मांगी है, इसके लिए अलग से रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है. यह रिकॉर्ड सरकार को भेजे जाएंगे, जहां से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की हमेशा के लिए छुट्टी कर दी जाएगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई