ED की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: भाजपा ने जारी किया कार्टून, कांग्रेस बोली- राजनीतिक प्रतिशोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। शराब घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। इस बीच भाजपा ने एक कार्टून भी जारी किया, जो शुक्रवार की घटना पर केंद्रित था। दिलचस्प बात यह रही कि गिरफ्तारी के दिन चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी था।

कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे भाजपा का षड़यंत्र बताया और कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालों और उसे बचाने वालों के बीच है।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ईडी बिना ठोस सबूत के कोई कार्रवाई नहीं करती। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि करोड़ों के शराब घोटाले की सच्चाई सबको पता है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ईडी स्वतंत्र संस्था है और सरकार के निर्देश पर काम नहीं करती।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईडी तथ्य और साक्ष्य के आधार पर काम करती है, न कि विधानसभा की कार्यसूची देखकर। कांग्रेस अब विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है और भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। इस पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्रवाई भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र है। ये छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालों और छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालों की लड़ाई है।

ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना। उनके बेटे की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई