भूपेश बघेल के करीबी KK श्रीवास्तव पर फिर दर्ज हुई FIR, 8 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नजदीकी माने जाने वाले KK श्रीवास्तव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ एक और FIR दर्ज हुई है। इस बार उन पर अपने पार्टनर के साथ करीब 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, KK श्रीवास्तव अपने पार्टनर के साथ मिलकर अमलताश कॉलोनी नाम की एक कॉलोनी बना रहे थे। लेकिन पार्टनर की मौत के बाद उन्होंने उसके परिवार को न तो जमीन के बदले पैसे दिए और न ही मुनाफे का हिस्सा दिया।
इस बात से नाराज होकर मृतक पार्टनर की पत्नी रत्ना यादव ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने KK श्रीवास्तव के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





