ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस बनाएगी रणनीति, 19 जुलाई को रायपुर में अहम बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की लगातार हो रही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस अब पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है। इसी सिलसिले में 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे रायपुर के राजीव भवन (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय) में कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सभी विधायक, पूर्व मंत्री, सांसद, और संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में ईडी की हालिया कार्रवाई पर चर्चा होगी और इसके खिलाफ आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव के वक्त ऐसी कार्रवाइयां तेज हो जाती हैं।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही कई बार कह चुके हैं कि भाजपा को जब हार का डर लगता है तो ईडी की एंट्री होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है, इसलिए एजेंसियों का इस्तेमाल करके साजिशें रची जा रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने बताया कि बैठक में ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ राज्यभर में बड़े जन आंदोलन की योजना बनाई जाएगी। इसमें रैलियां, धरने, पदयात्राएं और प्रदर्शन शामिल हो सकते हैं। पार्टी का मकसद जनता को भी इस आंदोलन से जोड़ना है ताकि यह बताया जा सके कि यह सिर्फ कांग्रेस के नेताओं पर हमला नहीं, बल्कि राज्य की अस्मिता पर हमला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button