Saiyaara Collection: ‘सैयारा’ की धमाकेदार ओपनिंग पर भड़के दो बड़े फिल्ममेकर,

Saiyaara Collection:
18 जुलाई को रिलीज़ हुई फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है, जिसने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया है। खास बात ये है कि फिल्म ने बिना किसी भारी-भरकम प्रमोशन या पीआर स्ट्रैटेजी के यह सफलता हासिल की है। इस अनोखी ग्रैंड ओपनिंग को देखकर बॉलीवुड के दो दिग्गज फिल्ममेकर्स संजय गुप्ता और मधुर भंडारकर ने मौजूदा प्रमोशन कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
madhurbhandarkar sanjay759

बिना प्रमोशन बनी हिट, ‘सैयारा’ से सीखने की ज़रूरत: संजय गुप्ता
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने ‘सैयारा’ की तारीफ करते हुए कॉर्पोरेट-ड्रिवन प्रमोशन ट्रेंड को जमकर लताड़ा। उनका कहना है कि जैसे साउथ इंडस्ट्री में फिल्में बिना बड़े पीआर कैंपेन के हिट होती हैं, उसी तरह हिंदी सिनेमा को भी अब कंटेंट-बेस्ड रिलीज़ की ओर लौटना चाहिए।

कॉरपोरेट आए और इंडस्ट्री का ढांचा बिगाड़ कर चले गए, लेकिन उनके प्रमोशन ट्रेंड को हमने अब तक पकड़े रखा है। ‘12वीं फेल’ और अब ‘सैयारा’ से हमें सीखना चाहिए, – संजय गुप्ता

‘सिर्फ कहानी की ताकत चाहिए’: मधुर भंडारकर
वहीं मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा: जब कहानी में दम होता है और किरदार असर छोड़ते हैं, तो किसी पीआर की ज़रूरत नहीं होती। यह इस बारे में नहीं कि आप किसे जानते हैं, बल्कि ये इस बारे में है कि आप क्या नया लेकर आ रहे हैं।

की 3 साल बाद दमदार वापसी
202506103424949
‘सैयारा’ से मोहित सूमोहित सूरीरी ने तीन साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोहित ने खुलासा किया कि यह स्क्रिप्ट पहले ‘आशिकी 3’ के लिए लिखी गई थी, जिसे बाद में ‘सैयारा’ का नाम दिया गया।

उनकी पिछली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 2022 में आई थी। लेकिन ‘सैयारा’ की ओपनिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि मोहित ने जबरदस्त वापसी की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई