कांग्रेस ने नए जिला प्रभारी किए नियुक्त: मोहम्मद अकबर को बलौदाबाजार-शिव डहरिया को रायपुर की जिम्मेदारी

रायपुर।  कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश और पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में लिया गया। राज्य के सभी 33 जिलों के लिए नए जिला प्रभारी तय किए गए हैं, जो मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पूर्व मंत्री शिव डहरिया को रायपुर (शहरी और ग्रामीण) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मोहम्मद अकबर को बलौदाबाजार, रविंद्र चौबे को दुर्ग-भिलाई, उमेश पटेल को बिलासपुर और मोहन मरकाम को जगदलपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रभारी नेता अपने-अपने जिलों में बैठकों के माध्यम से जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठनों के साथ मिलकर मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन करेंगे। इस काम में सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं की सलाह ली जाएगी। पूरी प्रक्रिया की निगरानी ब्लॉक प्रभारी करेंगे और तय समय पर जानकारी देनी होगी।

उदयपुर नवसंकल्प शिविर के अनुसार, हर कमेटी में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देना अनिवार्य है। साथ ही हर कमेटी में एक सदस्य 50 वर्ष से ऊपर और एक 50 वर्ष से कम आयु वर्ग का होगा। सभी कमेटियों का गठन 31 जुलाई तक पूरा करना होगा।

इन्हें मिली यहां की जिम्मेदारी

  • कोरिया: विनय जायसवाल
  • एमसीबी: अमरजीत भगत
  • सूरजपुर: अंबिकासिंह देव
  • सरगुजा: सफी अहमद
  • बलरामपुर: रामदेव राम
  • जशपुर: भानूप्रताप सिंह
  • रायगढ़ शहर एवं ग्रामीण: जयसिह अग्रवाल
  • सारंगगढ़-बिलाईगढ़: विकास शर्मा
  • जांजगीर-चांपा: आशीष ठाकुर
  • सक्ति: हरीश परसाई
  • कोरबा शहर-ग्रामीण: प्रेमसाय सिंह
  • बिलासपुर: उमेश पटेल
  • जीपीएम: शैलेश पांडेय
  • मुंगेली: पंकज शर्मा
  • बेमेतरा: विकास उपाध्याय
  • कवर्धा: गुरू रूद्रकुमार
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: छन्नी साहू
  • मोहला-मानपुर: महेश चंद्रवंशी
  • राजनांदगांव: अनिला भेड़िया
  • दुर्ग-भिलाई: रविंद्र चौबे
  • रायपुर: शिव डहरिया
  • बलौदा बाजार: मोहम्मद अकबर
  • महासमुंद: अमितेष शुक्ला
  • गरियाबंद:धनेंद्र साहू
  • धमतरी: राजेंद्र तिवारी
  • बालोद: अरूण वोरा
  • कांकेर: गुरूमुख सिंह होरा
  • कोंडागांव: विरेश ठाकुर
  • नारायणपुर: संतराम नेताम
  • जगदलपुर: मोहन मरकाम
  • दंतेवाड़ा: रेखचंद्र जैन
  • बीजापुर: सत्तार अली
  • सुकमा: राजमन बेंजाम

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई