वॉक के बाद तुरंत पानी पीना सही या गलत? जानें सही तरीका और टाइमिंग…

सुबह की वॉक या एक्सरसाइज के बाद प्यास लगना एक सामान्य बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉक के तुरंत बाद पानी पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? कई लोग बिना सोचे-समझे वर्कआउट के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, जो कि हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सही नहीं है।
वॉक के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
जब आप वॉक या कोई भी शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो आपकी बॉडी का तापमान बढ़ जाता है, हार्ट रेट तेज हो जाती है और शरीर पसीने से भीग जाता है। ऐसे में तुरंत ठंडा या अधिक मात्रा में पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी समस्याएं:
सर्द-गर्म की समस्या: गर्म बॉडी पर अचानक ठंडा पानी असर कर सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम या गले में खराश हो सकती है।
पेट में दर्द: तेज़ प्यास लगने पर एकसाथ ज्यादा पानी पीने से पेट में ऐंठन या गैस हो सकती है।
पाचन क्रिया पर असर: एक्सरसाइज के तुरंत बाद पानी पीना डाइजेशन को स्लो कर सकता है।
कब और कैसे पिएं पानी?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वॉक या वर्कआउट खत्म करने के कम से कम 20-30 मिनट बाद ही पानी पीना बेहतर होता है। इस बीच: कुछ देर बैठकर रिलैक्स करें
हल्की स्ट्रेचिंग करें,पल्स रेट नॉर्मल होने का इंतजार करें
पानी पीने के सही तरीके
धीरे-धीरे पिएं: एक बार में ज्यादा पानी न पिएं, बल्कि छोटे-छोटे घूंट लें।
रूम टेम्परेचर का पानी पिएं: बहुत ठंडा पानी न पिएं। हल्का गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी ज्यादा बेहतर होता है।
हाइड्रेटेड रहें: सिर्फ वॉक के बाद ही नहीं, पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पिएं। ज्यादा पसीना आने पर नारियल पानी या नींबू पानी भी फायदेमंद हो सकता है।





