छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। विधानसभा के प्रश्नकाल में मंगलवार को जल जीवन मिशन को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिशन को फेल बताते हुए सरकार से सवाल किया कि पिछले तीन साल में कितनी राशि खर्च हुई और कितने घरों तक पानी पहुंच पाया।

बघेल ने कहा कि कई जिलों में बहुत कम पैसा खर्च हुआ और कई जगह बहुत कम घरों में ही पानी पहुंचा। इसके जवाब में डिप्टी सीएम और जल संसाधन मंत्री अरुण साव ने कहा कि 2022-23 से अब तक 15,045 करोड़ यानी करीब 57% राशि खर्च हो चुकी है। अब तक 31 लाख 16 हजार 398 घरों में नल से पानी दिया जा रहा है और 3,836 गांवों में पूरी तरह पानी पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि कुल 49 लाख घरों तक नल कनेक्शन से पानी पहुंचाना है, लेकिन काम में थोड़ी देरी हुई।

सरकार के जवाब से विपक्ष के विधायक संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान सदन में नारेबाजी भी हुई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हंगामा रोकते हुए कहा कि प्रश्नकाल में बाधा डालना ठीक नहीं है। सभी को आसंदी (अध्यक्ष की कुर्सी) की मर्यादा का पालन करना चाहिए क्योंकि देशभर के लोग छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई