देश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

रायपुर/दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के जरिए अब तक लाखों युवाओं को भारत सरकार में स्थायी नौकरी मिल चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि ये युवा अब राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास दो सबसे बड़ी ताकतें हैं — एक है हमारी युवा आबादी और दूसरी है लोकतंत्र। उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप्स, इनोवेशन और रिसर्च का माहौल तेजी से बन रहा है, जिससे युवाओं की क्षमता और भी बढ़ रही है।

सरकार का फोकस निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर बनाने पर है। हाल ही में केंद्र सरकार ने Employment Linked Incentive Scheme शुरू की है, ताकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को और मजबूत किया जा सके।

पीएम मोदी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग भारत की एक बड़ी ताकत बन रही है और इसमें बड़ी संख्या में नए रोजगार पैदा हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस साल के बजट में मिशन मैन्युफैक्चरिंग की भी घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देना और देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई