रायपुर: अब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भी बन सकेंगे माता-पिता, सरकार देगी टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा

रायपुर। माओवादी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे नक्सलियों का सरकार पूरी तरह से ध्यान रख रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पुरुष और महिलाओं को सरकार पुनर्वास योजना का फायदा दे रही है और उन्हें सामान्य जीवन जीने का मौका दे रही है। अब सरकार ने उनके लिए एक और बड़ी सौगात दी है।

दरअसल, नक्सली संगठन में रहते हुए माओवादी नेताओं द्वारा नक्सल दंपतियों की जबरन नसबंदी कराई जाती थी ताकि वे संतान पैदा न कर सकें। लेकिन अब सरकार उन्हें माता-पिता बनने का हक दे रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अब आत्मसमर्पित नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा दी जाएगी ताकि वे भी अपने परिवार का सपना पूरा कर सकें।

इसके अलावा सरकार उन अविवाहित युवाओं का भी ध्यान रख रही है जो आत्मसमर्पण कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से ऐसे युवाओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा ताकि वे भी एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें। सरकार का यह कदम नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई