रायगढ़ में सीएम साय: गुरु पूर्णिमा और रेडी टू ईट कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- विपक्ष के सवालों के लिए सरकार तैयार

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायगढ़ पहुंचे और गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ ने मुझे सांसद बनाया था, इसलिए हर साल इस दिन यहां आना मेरा सौभाग्य होता है।
गुरु पूर्णिमा के बाद सीएम साय ने रेडी टू ईट योजना के तहत अनुबंध पत्र वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। विपक्ष के हमलों पर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और सभी सवालों का जवाब देने को तैयार है।





