भारत के लिए गर्व का मौका: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि भारत की कीर्ति आज पूरे विश्व में लहरा रही है। प्रधानमंत्री मोदी को घाना सरकार ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से सम्मानित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का सम्मान नहीं है, बल्कि दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का भी सबूत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान के लिए ढेरों शुभकामनाएं और अभिनंदन दिया।





