Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

फिरौती मांगने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार, पूर्व विधायक को दी थी धमकी

बिलासपुर: पूर्व विधायक शैलेष पांडेय से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दिल्ली में पढ़ रही एक युवती को अगवा करने की धमकी देकर यह रकम मांगी थी। मामला सामने आते ही सकरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया।

यह मामला 25 जून का है, जब पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने सकरी थाने में शिकायत दी कि किसी अनजान व्यक्ति ने उन्हें फोन कर धमकी दी है। उसने कहा कि वह उनकी जान-पहचान की एक लड़की को दिल्ली से अगवा कर लेगा, अगर उसे 20 लाख रुपये नहीं दिए गए।

शिकायत मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने एक विशेष टीम बनाकर आरोपी की तलाश के आदेश दिए। सकरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम प्रयागराज पहुंची और स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की मदद से आरोपी को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम बच्चू झा उर्फ बबूया पांडेय है, जो बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले उस लड़की की एक जान-पहचान वाली महिला से बात करता था, लेकिन जब बात बंद हो गई तो उसने यह धमकी दे डाली।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई