बिलासपुर: स्कूल में चला नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, बच्चों को दी गई जरूरी जानकारी

बिलासपुर:नशे के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तोरवा पुलिस ने बंगाली स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि नशा सिर्फ सेहत को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। बच्चों से कहा गया कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अगर कहीं आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 1933 नंबर पर इसकी सूचना दें।
यह अभियान एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शुरू किया गया है। इसका मकसद बच्चों को नशे के खतरे के बारे में जागरूक करना और उन्हें इससे दूर रहने की सोच देना है। पुलिस ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जिले के अन्य स्कूलों में लगातार चलाए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे की बुरी आदतों से बचाया जा सके।





