ममता कुलकर्णी का खुलासा: इस हीरो ने दिया था वन नाइट स्टैंड का ऑफर

मुंबई।
90 के दशक की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों के लिए मशहूर ममता ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बताया कि एक समय पर बॉबी ने उन्हें वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया था।

बरसात की शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात
ममता ने बताया कि यह वाकया उस वक्त का है जब बॉबी देओल अपनी डेब्यू फिल्म ‘बरसात’ की शूटिंग कर रहे थे। संयोगवश ममता भी उसी होटल में रुकी थीं, जहां बॉबी ठहरे हुए थे। एक्ट्रेस के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती ने दोनों की मुलाकात करवाई थी।
कुछ ही दिनों में ममता और बॉबी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसी दौरान, ममता के अनुसार, बॉबी ने उन्हें रात बिताने का ऑफर दे डाला।
ममता ने इस ऑफर पर जवाब देते हुए कहा –पहले अपनी गर्लफ्रेंड से परमिशन लो, फिर मैं सोचूंगी।
ममता के मुताबिक, बॉबी इस बात को मजाक में टाल गए। लेकिन उनका यह खुलासा आज भी लोगों को हैरान कर रहा है।
ममता का बोल्ड अंदाज, पहली टॉपलेस फोटोशूट करने वाली अभिनेत्री
गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी 90 के दशक की उन एक्ट्रेसेज़ में शुमार थीं,जिन्होंने इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस की परिभाषा को एक नया आयाम दिया।
उन्होंने ही हिंदी सिनेमा में टॉपलेस फोटोशूट का ट्रेंड शुरू किया था, जो उस दौर में काफी विवादास्पद और चर्चित रहा।
बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं ममता
ममता हमेशा से ही अपनी बात खुलकर रखने के लिए मशहूर रही हैं।
चाहे करियर हो, रिश्ते या फिर निजी अनुभव ममता ने कभी सच कहने से परहेज नहीं किया।





