तालाब को लेकर विवाद, समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर ज़िले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम बरतोरी में स्थित बंधवा तालाब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गांव की जय भवानी मछुवा सहकारी समिति ने आरोप लगाया है कि इस तालाब को एक अपंजीकृत बजरंग मछुवा समूह को गलत तरीके से पट्टे पर दे दिया गया है, जबकि इस समिति ने पहले ही तालाब के लिए आवेदन दिया था और मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

समिति का कहना है कि उन्हें बिना कोई सूचना दिए तालाब का क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया और फर्जी तरीके से कुछ खसरा नंबर भी जोड़े गए। इसके बाद जनपद पंचायत बिल्हा ने अपंजीकृत समूह को तालाब की रजिस्ट्री कर दी।

इसके खिलाफ समिति ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि इस रजिस्ट्री को तुरंत रद्द किया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। साथ ही समिति का यह भी आरोप है कि 20 जून से कुछ लोग तालाब से अवैध रूप से मछलियां निकाल रहे हैं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस गतिविधि को तुरंत रोकने की भी अपील की है।

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button