Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती, किसानों के लिए खाद-बीज को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। आबकारी विभाग में 200 आबकारी आरक्षक पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2025 शाम 5 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसानों को मिलेगा खाद-बीज की पर्याप्त सुविधा

जिले में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर एक अहम बैठक ली। उन्होंने डीएमओ, अपेक्स बैंक, सहकारिता, खाद्य विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था किसानों के लिए सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिन केंद्रों में अब तक धान का उठाव नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द कार्रवाई करें और किसी भी तरह की रुकावट को तुरंत दूर किया जाए।

डीएपी की कमी, विकल्प में दूसरे उर्वरक का इस्तेमाल

डीएपी खाद की कमी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एनपीके 20:20:0:13 और एसएसपी 12:32:16 जैसे विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ 20 किलो यूरिया का भी प्रयोग करने पर फसल के लिए आवश्यक पोषण मिल जाएगा।

उन्होंने ग्राम चौपालों के माध्यम से किसानों को खाद संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं और ऐसे गांवों को चिन्हित करने को कहा, जहां खाद या बीज की कमी है।

इस बैठक में जिला विपणन अधिकारी शीतल कुमार भोई, सहायक आयुक्त सहकारिता व्यासनारायण साहू, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई