रायपुर: रिंग रोड पर अवैध निर्माणों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, चखना सेंटर तोड़ा गया

रायपुर: नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 की टीम ने जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व में रिंग रोड क्षेत्र में बने शराब दुकान के पास के अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता डी.के. पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके से लगातार यातायात जाम और प्लास्टिक कचरे की शिकायतें मिल रही थीं।

मौके पर जांच करने पर शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चखना सेंटर को तोड़ दिया।

नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में अवैध निर्माण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button