कोटा के खुरदुर गांव में 65 वर्षीय महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

कोटा: कोटा थाना क्षेत्र के खुरदुर गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का नाम कुँवरिया बाई बघेल बताया गया है। महिला का शव गांव के पास स्थित मोबाइल टावर के पास संदिग्ध हालत में मिला है।

शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला पर टंगिया से हमला किया गया था, क्योंकि उसके शरीर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोटा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजा गया है। शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम अगली सुबह किया जाएगा।

फिलहाल हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से गांव में डर और गुस्से का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button