विमान हादसे में 125 मृतकों की हुई डीएनए से शिनाख्त, 64 शव परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद। एअर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान AI-171 के भीषण हादसे में अब तक 125 मृतकों की शिनाख्त डीएनए जांच के जरिए की जा चुकी है।

इनमें से 64 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस दुखद हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे, जिनका शव उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और परिजनों को सिविल अस्पताल में सौंपा गया। 12 जून को दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ क्षणों बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान के 241 यात्रियों समेत कुल 275 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान संभव नहीं थी।

डीएनए परीक्षण से पहचान

सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के अनुसार, अब तक 125 शवों की पहचान डीएनए मिलान के जरिए की गई है। 64 पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

एफएसएल की 54 सदस्यीय टीम जुटी

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की 54 सदस्यीय टीम, जिसमें 22 महिलाएं भी शामिल हैं, पिछले चार दिनों से दिन-रात डीएनए नमूनों के परीक्षण और मिलान में लगी हुई है। इस कठिन कार्य के बावजूद टीम के प्रयासों से कई परिजन अपनों का अंतिम दर्शन कर सके हैं।अधिकारियों ने शोकग्रस्त परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डीएनए मिलान में हो रही देरी केवल तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा है, और पूरी सावधानी से काम किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई