बिलासपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में स्कूल को 42 लाख की सौगात

बिलासपुर
डेढ़ महीने की गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से प्रदेशभर के स्कूलों में फिर से बच्चों की चहचहाहट सुनाई दी। आज 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई, और इस खास मौके को प्रदेश सरकार ने शाला प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया।

बिलासपुर में इस जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन पीएमश्री सैजस कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सरकंडा में किया गया, जहां बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। स्कूल परिसर में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और उमंग की झलक साफ देखी गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और राज्य के मंत्री अरुण साव शामिल हुए। मंत्री तोखन साहू ने बच्चों को शिक्षा की नई शुरुआत के लिए बधाई दी और कहा- शाला प्रवेश उत्सव केवल नामांकन का दिन नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।’ उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर बच्चे तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में मंत्री अरुण साव ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम घोषणा करते हुए पीएमश्री स्कूल सरकंडा में 42 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक स्कूलों में युक्तियुक्तकरण कर नए शिक्षकों की तैनाती की जा रही है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज़ में स्वागत किया गया
बिलासपुर में शाला प्रवेश उत्सव पूरी गरिमा और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। सरकार की यह पहल न सिर्फ शिक्षा में भागीदारी को बढ़ाएगी, बल्कि शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में भी नया आयाम जोड़ेगी।
इसी के साथ आपको ये भी बता दे की राज्य प्रशासन द्वारा सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की कक्षाएं 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक सभी स्कूलों को संचालित करने का निर्णय लिया है | जिसके बाद 23 जून से सभी कक्षाएं सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होगी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई