सिम्स अस्पताल में नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिलासपुर: सिम्स अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। बेलतरा की रहने वाली महिला सुमन सूर्यवंशी को 13 जून को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात 12 बजे उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही घंटों में मासूम की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि मां का दूध नहीं उतरने पर उन्होंने डॉक्टर को इसकी जानकारी दी, तो लेडी डॉक्टर ने लेक्टोजेन पिलाने की सलाह दी। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजन उसे दोबारा डॉक्टर के पास लेकर गए, तो डॉक्टर ने बिना ठीक से जांच किए ही बच्चे को “नॉर्मल” बता दिया और लौटा दिया।

हालत और बिगड़ती गई, और सुबह 6 बजे नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि डॉक्टर ने समय रहते बच्चे की जांच नहीं की और लापरवाही बरती।

मामले में तब हलचल मची जब पुलिस और मीडिया मौके पर पहुंची। इसके बाद ही डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की बात कही। परिजन सवाल उठा रहे हैं कि अगर बच्चा सुबह ही मर गया था, तो तुरंत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की गई?

पीड़ित परिवार ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों में अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी को लेकर भी नाराजगी है। हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद सिम्स अस्पताल की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं होने से फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई