खनिज माफियाओं की गुंडागर्दी: मुखबिरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाख कोशिशों और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद खनिज माफिया लगातार कानून को चुनौती दे रहे हैं। न सिर्फ अवैध उत्खनन कर रहे हैं, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमकाने और पीटने से भी नहीं चूक रहे। ताजा मामला बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव से सामने आया है, जहां खनिज माफियाओं ने एक युवक को मुखबिरी के शक में तालिबानी सजा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक को एक खंभे से बांधकर बेरहमी से बेल्ट और डंडों से पीटा जा रहा है। मारपीट करने वाले युवक खनिज माफिया बताए जा रहे हैं, जो पीड़ित पर मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे थे। इस पूरी घटना के बाद पीड़ित युवक ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो माफिया इतनी हिम्मत नहीं कर पाते। अब लोग दहशत में हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई