डिप्टी कलेक्टर के सरकारी आवास में चोरी, पॉश कॉलोनी की सुरक्षा में उठे सवाल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खाण्डे के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और घर का सामान चोरी कर ले गए। इस घटना की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खाण्डे वर्तमान में कमिश्नर ऑफिस में पदस्थ हैं। उनका शासकीय आवास गांधी चौक स्थित एफ-2 अफसर कॉलोनी में एसपी बंगले के सामने स्थित है। 6 जून की रात करीब 11 बजे वह घर में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम गए थे। जब वे 11 जून को लौटे तो देखा कि घर का पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर अलमारी सहित सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।

चोरों ने घर से एक एलईडी टीवी, तीन पर्स, एक ट्रिमर, दो बल्ब, ब्लूटूथ कनेक्टेड उपकरण और वॉश बेसिन के दो नल चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। डिप्टी कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना अफसर कॉलोनी जैसे सुरक्षित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई