बिलासपुर सेंट्रल जेल से 22 फीट दीवार फांदकर भागा कैदी, कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर:सेंट्रल जेल से एक चोर कैदी के भागने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को 22 साल का बंदी राजा गोड़ जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, राजा गोड़ मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव का रहने वाला है। उसे 3 मई को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ था।

घटना के दिन राजा जेल के अस्पताल वार्ड में था, जहां से वह पहले छोटी दीवार और फिर मुख्य सुरक्षा दीवार पर चढ़कर बाहर कूद गया। बताया जा रहा है कि जेल की दीवारों पर 11 हजार वोल्ट का करंट भी प्रवाहित होता है, फिर भी आरोपी आसानी से फरार हो गया।

ड्यूटी पर तैनात प्रहरी रोशन साहू ने राजा को भागते हुए देखा और तुरंत अलर्ट किया, लेकिन तब तक वह जेल से बाहर निकल चुका था।

फरार होने के बाद राजा अपने गांव बैमा पहुंचा, जहां उसकी हालत देखकर गांववाले चौंक गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने राजा को फिर से गिरफ्तार कर लिया और वापस सेंट्रल जेल भेज दिया।

इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। फिलहाल इस पूरे मामले में जेल प्रशासन ने अपराध दर्ज कराया है और जांच शुरू कर दी गई है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था:

जेल की दीवार पर करंट होने के बावजूद कैदी कैसे भागा?

निगरानी और सुरक्षा में चूक कैसे हुई?

क्या जेल प्रशासन की ओर से लापरवाही हुई?

अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई