फर्जी डिप्टी कलेक्टर बनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्ट्रेट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक खुद को डिप्टी कलेक्टर बताकर कार्यालय में घुस आया। आरोपी की पहचान दुर्ग निवासी शम्मी सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। वह ड्राइवर और एक स्टेनो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा था और अधिकारियों की तरह आचरण कर रहा था।

हालांकि, उसकी गतिविधियों और हावभाव को देखकर कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की, जिसमें उसके पास से फर्जी डिप्टी कलेक्टर का आईडी कार्ड बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शम्मी सिंह ठाकुर सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

फर्जी अधिकारी पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर इतनी आसानी से एक व्यक्ति फर्जी पहचान के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में कैसे प्रवेश कर गया और उसे किसी ने तुरंत रोका क्यों नहीं?

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह भी जांचा जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े षड्यंत्र के तहत तो कलेक्ट्रेट नहीं आया था। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। वहीं प्रशासन अब कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने में जुट गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई