छत्तीसगढ़ में कोविड के 9 नए केस, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

नया वैरिएंट स्मोकर्स और डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9 नए कोविड मरीज पाए गए हैं, जिनमें से रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 केस शामिल हैं। यह एक दिन में कोविड के सबसे अधिक मामले हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है, जिनमें से 18 रायपुर में, 6 बिलासपुर में, 3 दुर्ग में और 1 बस्तर में है। इनमें से 27 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग कोविड के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर सतर्क है और लाइट अलर्ट जारी किया गया है। मेकाहारा के डॉ. आर के पांडा के अनुसार, ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ठीक हो रहे हैं, लेकिन स्मोकर्स और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। मेकाहारा में अब तक 31 लोगों का RTPCR टेस्ट किया गया है, और 15 बेड वाला कोविड ICU भी तैयार रखा गया है।

ऑक्सीजन प्लांट बंद

प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता एक बड़ी चिंता बनी हुई है। पिछले कोविड वेव के दौरान पीएम केयर फंड से बने ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। रायपुर के DKS अस्पताल में एक प्लांट ही 60% ऑक्सीजन डिमांड पूरी कर पा रहा है, बाकी सिलेंडर प्राइवेट एजेंसी से मंगाने पड़ रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी की स्थिति में मरीजों को प्राइवेट सिलेंडर खरीदने पड़ सकते हैं, जिसकी कीमत 300-400 रुपए प्रति सिलेंडर है।

बिना ट्रैवल हिस्ट्री मिल रहे मरीज

प्रदेश में कोविड मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है, जो स्थानीय संक्रमण की संभावना को बढ़ाता है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी-खांसी और सांस संबंधी बीमारियों के लक्षण दिखने पर तत्काल रिपोर्टिंग और कोविड जांच की सलाह दी है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आवश्यक सैंपल एम्स रायपुर भेजे जा सकते हैं। साथ ही, अस्पतालों में दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई