निजी ज़मीन को लेकर विवाद – भू-स्वामियों ने अतिक्रमण नोटिस का किया विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

बिलासपुर। नगर निगम द्वारा चिंगराजपारा से बकरी बाजार तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का नोटिस भेजा गया है, लेकिन इस पर स्थानीय भू-स्वामियों ने कड़ा विरोध जताया है।

प्रभावित लोगों का कहना है कि जिन ज़मीनों पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है, वे उनकी निजी संपत्ति हैं। खसरा नंबर 408, 407, 421, 437 सहित कई भूखंडों के मालिकों ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी ज़मीन पर नियमों के अनुसार निर्माण कराया है और किसी भी सरकारी ज़मीन पर कब्जा नहीं किया गया है।

भू-स्वामियों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना सीमांकन और दस्तावेज जांच के सीधे अतिक्रमण का नोटिस भेज दिया है। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि कौन सी ज़मीन को अवैध माना जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके निजी निस्तारी रास्ते को अधिग्रहित कर लिया गया है, लेकिन शासन की ओर से उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना जांच उनके निर्माण को नुकसान पहुंचाया गया, तो वे न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाएंगे। भू-स्वामियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्यवाही की मांग की है।

नगर निगम की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई