Route Controversy: मोहल्लेवासियों ने की निस्तारी मार्ग की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Route Controversy: बिलासपुर। बांधा नाला क्षेत्र में निस्तारी रास्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मोहल्लावासियों ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान प्रमोद पाठक द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत की गई थी, जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा खसरा क्रमांक 376/4 की शासकीय भूमि में रास्ता निर्धारित किया गया। आर.आई. और पटवारी द्वारा मौके पर सिमांकन कर पंचनामा भी तैयार किया गया था।

जिसमें मोहल्लावासियों को रास्ता बनवाने की अनुमति दी गई थी स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जैसे ही वे मुरूम डालकर रास्ता बनवाने लगे, प्रमोद पाठक द्वारा आपत्ति दर्ज की गई और रास्ता रोकने का प्रयास किया गया। मोहल्लावासियों का कहना है कि यह रास्ता सार्वजनिक निस्तारी के लिए अत्यंत आवश्यक है और वे वर्षों से इसी मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं। इस संबंध में मोहल्लावासियों ने जिलाधीश महोदय को आवेदन सौंपकर आग्रह किया है कि विवादित रास्ते का शीघ्र समाधान कर आम जनता की समस्या दूर की जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button