विधायक के फॉलो वाहन का एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम के फॉलो वाहन के चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना बांसकोट थाना क्षेत्र के फरसगांव मार्ग पर हुई, जब वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

मृतक चालक की पहचान 26 वर्षीय भुवन शोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विधायक नीलकंठ टेकाम इस समय रायपुर में थे और वाहन उनके बिना ही चला गया था। भुवन शोरी रात करीब 9 बजे अपने गांव बड़बत्तर लौट रहा था। रास्ते में अचानक उसका नियंत्रण वाहन पर से हट गया और गाड़ी पलटकर खेत में जा गिरी।

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बांसकोट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई