पीएम आवास योजना में बड़ी धांधली, किस्त जारी करने पांच हज़ार रूपए की मांग..

बिलासपुर – हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, लेकिन कई बार पैसों की कमी के कारण ये सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए इस सपने को पूरा करने में मदद करती है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पक्का घर दिलाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

सीएम साय के निर्देशों की हो रही खुली अवहेलना.
ये मदद सरकार द्वारा तय योग्य के अनुसार लाभार्थियों को मुफ्त दी जाती है, लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ दलाल और फर्जी लोग इस योजना के नाम पर फायदा दिलाने के लिए पैसों की मांग करते हैं। ऐसे मामलों में सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं।कि किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है और अगर कोई आपसे पैसे मांगता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी..

ग्रामीणों का आरोप

उनके गांव केकड़ाल के रोजगार सहायक द्वारा प्रधानमंत्री के किस्त निकलवाने के लिए पर हितग्राही से पांच हज़ार रूपए मांगा जा रहा है। ग्रामीण रामलाल मरावी ने बताया कि एक साल पहले उनका पहला किस्त आया था। जिससे उनके मकान बनाने का काम पुरा हो गया है। उन्होंने मकान का कार्य पुरा करने के लिए अपने खेत को गिरवी रख कर मकान बनवाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अगली किस्त के लिए रोजगार सहायक से कहने पर उनके द्वारा 5 हज़ार रूपए की मांग की जाती है… इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने अपना पक्ष रखने से मना कर दिया..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई