Teachers’ warning: शिक्षक साझा मंच ने विसंगति दूर करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

Teachers’ warning: बिलासपुर। बिलासपुर शिक्षक साझा मंच, छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिला इकाई ने वरिष्ठता सूची में पाई गई गंभीर विसंगतियों पर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। मंच ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी मांगें स्पष्ट की हैं। पत्र में कहा गया है कि वरिष्ठता सूची का निर्धारण 2008 की मूल सीनियरिटी सूची के आधार पर किया जाए।

इसके अतिरिक्त, जिन शिक्षकों की आपत्तियां लंबित हैं, उन पर समयबद्ध और न्यायसंगत निर्णय लिया जाए। मंच ने समायोजित शालाओं की सूची और शालाओं में रिक्त पदों की जानकारी को पारदर्शी रूप से सार्वजनिक करने की मांग भी की है। साथ ही, सेवानिवृत्त शिक्षकों की संख्या में पाई गई गड़बड़ियों को सुधारने और सही आंकड़े प्रस्तुत करने की बात कही गई है।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे जिले में चल रही अनियमित प्रक्रिया का बहिष्कार कर आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे। मंच ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायोचित समाधान की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button