Congress campaign: विजय जांगिड़ का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- हमारे शरीर में खून दौड़ता है, बीजेपी के शरीर में सिंदूर

Congress campaign: बिलासपुर। बिलासपुर में ‘संविधान बचाओ यात्रा‘ के दौरान कांग्रेस नेता विजय जांगिड़ ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। नक्सलवाद, शिक्षा व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की स्थिति को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए। वहीं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बीजेपी की राजनीति पर करारा तंज भी कसा।
विजय जांगिड़ ने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है, संवैधानिक संस्थाएं लगातार कमजोर हो रही हैं। नक्सलवाद को लेकर उन्होंने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि रेड कार्पेट बिछाने की कहानी कुछ और है। वहीं शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और निजी स्कूलों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार के अवसर दोनों प्रभावित हो रहे हैं।





