सक्ती: डुमरपारा में महिला की हत्या का खुलासा, 10 साल पुराने प्रेम संबंध ने ली जान

सक्ती। डुमरपारा गांव में 30 मई की रात एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान दुवासबाई केंवट के रूप में हुई है, जिसकी खून से लथपथ लाश गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान में मिली थी।

पति के लौटने पर हुआ हत्या का खुलासा

मृतका के पति रामकुमार केंवट ने पुलिस को बताया कि वह 30 मई को सुबह डोंगरीडीह में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम करीब 7 बजे जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। बेटी चंचल ने बताया कि मां दोपहर 3 बजे से लापता है। खोजबीन के दौरान रामकुमार और उसका बेटा तनवीर पास के एक पुराने मकान में पहुंचे, जहां दुवासबाई की लाश खून से सनी हालत में मिली।

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

थाना बाराद्वार की टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। मौके से खून के धब्बों और अन्य सबूतों के आधार पर यह मामला हत्या का पाया गया।

जांच में यह सामने आया कि दुवासबाई का अपने पड़ोसी रामकुमार केंवट (48 वर्ष) से पिछले 10 वर्षों से अवैध संबंध था। रामकुमार ने पूछताछ में कबूल किया कि जब दुवासबाई का पति बाहर गया था, तब वह मिलने आई थी। उसने रामकुमार से 5000 रुपये की मांग की, और पैसे न देने पर गुस्से में उसे थप्पड़ मार दिया। इसी बात से गुस्से में आकर रामकुमार ने पास पड़ी भारी लकड़ी से दुवासबाई के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत छिपाने की कोशिश भी नाकाम

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया और हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी वहीं छोड़ दी। उसने लाश को कंबल से ढंक दिया और अपने कपड़ों से खून के धब्बे साफ करने की कोशिश की, लेकिन एफएसएल जांच में कपड़ों पर मानव रक्त के निशान मिले।

इस पूरे मामले में कोरबा से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड “बाघा” की अहम भूमिका रही, जिससे आरोपी की पहचान और कपड़ों की बरामदगी में मदद मिली।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने हत्या के सबूतों और आरोपी के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई