छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती: बीएड-डीएड पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

5,000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इससे राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

शिक्षकों की भर्ती से पहले राज्य में स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि जरूरत वाले स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हों और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित होगा और कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन न रहेगा।

असंतुलन दूर करने की दिशा में पहल

राज्य की 30,700 प्राथमिक शालाओं में औसतन 21.84 और 13,149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 26.2 छात्र प्रति शिक्षक हैं। हालांकि कई स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं या केवल एक शिक्षक कार्यरत है। इसके विपरीत कुछ स्कूलों में शिक्षक हैं लेकिन छात्र नहीं।

166 स्कूलों का होगा समायोजन

युक्तियुक्तकरण के तहत 166 स्कूलों का समायोजन किया जाएगा। इनमें 133 ग्रामीण और 33 शहरी क्षेत्र के स्कूल हैं, जिनमें छात्रों की संख्या कम है और आसपास दूसरा स्कूल मौजूद है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

इस योजना के तहत शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां उनकी आवश्यकता है। इससे स्कूल संचालन का खर्च घटेगा और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर जैसे संसाधन सुलभ हो सकेंगे।

शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

सरकार की यह पहल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विषय विशेषज्ञ शिक्षक और बेहतर माहौल देने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और राज्य की शिक्षा व्यवस्था अधिक सशक्त होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई