फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर युवक को बदनाम करने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सोशल मीडिया के इस दौर में अब जुर्म भी डिजिटल हो गए हैं। बिलासपुर में एक युवक की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी छवि खराब करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला 1 अप्रैल का है, जब गोंडपारा निवासी तरुण उपाध्याय ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि किसी ने उनकी फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना ली है। उस पर उनकी फोटो के साथ-साथ उनकी मंगेतर और परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी डाली गई थीं। इसके बाद उन पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियाँ की जा रही थीं।

यह पहली बार नहीं था। इससे पहले भी पुराने मोबाइल नंबर से इसी तरह की हरकतें की गई थीं, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। लेकिन इस बार अपराधियों ने फिर से नया इंस्टा ड्रामा शुरू कर दिया।

शिकायत मिलते ही सायबर सेल और पुलिस की तकनीकी टीम ने मेटा (इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी) से जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि इस साजिश के पीछे सीपत थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लोग – अरुण, संगीता और कौशिल्या शामिल हैं।

तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। उनके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

अब ये आरोपी इंस्टा की दुनिया से निकलकर सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button