Students protest: अटल विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद की बैठक का छात्रों ने किया विरोध, भ्रष्टाचार कर जेब भरने का लगाया आरोप

Students protest: बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यपरिषद की बैठक का विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र प्रतिनिधियों ने विरोध किया, ज्ञात हो कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रभारी कुलसचिव और उच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार पूर्ण आचरण, भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी व बिना किसी दूरदर्शी सोच के किए जा रहे निर्माण एवं उन्नयन कार्यों में लगातार हो रहे राशि के दोहन को लेकर गुस्साए छात्रों ने आज आहूत कार्यपरिषद की बैठक में अपना विरोध दर्ज किया।

जिसमें छात्रों ने बताया कि कार्यपरिषद की बैठक में लिए निर्णय , नियमों में किए संशोधनों की सूचना विश्वविद्यालय के वेबसाइट में अपलोड ना करके छुपा कर रखने की शिकायत की साथ ही विश्वविद्यालय में बार बार किए जा रहे निर्माण एवं रेनोवेशन के कार्यों से भी छात्र, शिक्षक व कर्मचारी सभी परेशान है 30 लाख रु की लागत से बनाया गया नेचुरोपैथी सेंटर, 10 लाख रु की राशि से बना मशरूम उत्पादन कुटीर, बिना मापदंड के 3 बार बनाया पार्किंग स्थल व लेन वाईफाई सिस्टम एक वर्ष भी नहीं टिक पाया है। छात्र प्रतिनिधियों ने नियमित कुलसचिव की भर्ती किए जाने, विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों पर कार्यवाही करने के साथ व्यवस्थाओं में जल्द सुधार लाने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई